CRED App क्या है और CRED App Kaise Use Kare

इंटरनेट पर आपने कहीं न काही CRED App का नाम सुन ही होगा, और आपने भी सोच अहोगा की CRED App क्या है ?, आपको बात दूँ CRED ऐप Credit Cards, और Bills के भुगतान के लिए एक बहुत अच्छा ऐप है, जिसकी मदद से आप रिवार्ड्स के रुप में पैसे भी कमा सकते हैं। बहुत सारे लोग, जो क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करते है, वे लोग इसका काफी अच्छा फायदा उठा रहे हैं।

अगर आप भी Credit Card को इस्तेमाल करते है तो आपको CRED App जरूर यूज़ करना चाहिए। लेकिन अगर आप नहीं जानते है कि CRED App Kaise Use Kare, तो यह आर्टिकल अंत तक पढ़े।

इस आर्टिकल में, मैं आपको बताऊंगा कि CRED App क्या है, इसे डाउनलोड कैसे करें, इसमें अकाउंट कैसे बनाए, इसे इस्तेमाल कैसे करें, और इससे पैसे कैसे कमाए। इसके अलावा भी मैं आपको CRED App से संबंधित बहुत सारी जानकारियां दूँगा, इसलिए लास्ट तक जरूर पढ़े।

CRED App क्या है

जैसा की मैंने आपको बताया कि CRED Credit Cards और Bills का भुगतान करने के लिए एक बहुत अच्छा ऐप है क्योंकि यह ऐप आपको रिवार्ड्स और बहुत सारे ऑफर्स भी देता हैं। इसके अलावा आप इस ऐप की मदद से UPI की सुविधा भी प्राप्त कर सकते है। इसमें आपको Auto Pay का भी फिचर मिलता है।

CRED App को 2018 में कुणाल शाह ने लॉन्च किया था, जो कि इस समय CRED कंपनी के CEO है। इन्होंने इस ऐप से पहले FreeCharge के नाम से एक रिचार्ज ऐप को भी बनाया था। आज के समय में क्रेड ऐप के 5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं, और 1.4 करोड़ से ज्यादा Creditworthy Members भी है। इस एप्लिकेशन को एंड्रॉइन और iOS दोनों प्रकार के यूजर्स कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट
GlowRoad से पैसे कैसे कमाए
स्टूडेंट पैसे कैसे कमाए 20 तरीके
GroMo App क्या है और पैसे कैसे कमाए

लेकिन CRED App Kaise Use Kare, इसके लिए आर्टिकल को आगे पढ़े।

App NameCRED: UPI, Credit Cards, Bills
Downloads5 Cr+
Rating4.8 Stars out of 5
Provided ByDreamplug Technologies Private Limited
Founder & CEOKunal Shah
Launched On2018
Referral BonusUp to ₹1000
Official Websitecred.club
Download AppClick Here

CRED App को Download कैसे करें

CRED App को Android और iOS दोनों प्रकार के यूजर्स इस्तेमाल कर सकते है। यह ऐप आपको प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मिल जाएगा। इसके अलावा आप इस ऐप को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट “cred.club” से भी डाउलोड कर सकते है। मैंने यहां पर प्ले स्टोर से क्रेड ऐप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया बतायी है।

  1. सबसे पहले प्ले स्टोर को ऑपन करें।
  2. अब इसमें CRED App लिखकर सर्च करें।
  3. इसके बाद “CRED: UPI, Credit Cards, Bills” वाले ऐप को ऑपन करें।
  4. अब “Install” बटन पर क्लिक करें।

इस तरह एंड्रॉइड यूजर इस ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

CRED App Benefits in Hindi

CRED App को Use करने के निम्नलिखित फायदे हैं:

  • क्रेड ऐप की मदद से आप 10 क्रेडिट कार्ड्स को एक साथ मैनेज कर सकते है।
  • इसमें आप UPI और Credit Card की मदद से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।
  • इसमें QR Codes को इस्तेमाल करके ऑफलाइन पेमेंट भी कर सकते है।
  • क्रेड ऐप में UPI Auto Pay का फीचर भी मिलता है, जिससे Bills का भुगतान ऑटोमेटिक कर सकते है।
  • इससे आप Rent और Education Fees का भी भुगतान कर सकते है।
  • इसमें आप Utility Bills, Credit Card Bills, DTH Bills, Mobile Recharge, House/Office Rent इत्यादि का भुगतान कर सकते है।
  • क्रेड ऐप में प्रत्येक भुगतान पर आप रिवार्ड्स और ऑफर्स जीत सकते हैं।
  • आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान नेट बैंकिंग, UPI और डेबिट कार्ड से कर सकते है।
  • आप इसमें CRED Membership को लेकर और भी नए फीचर्स का लाभ ले सकते है।

CRED App में Account कैसे बनाए

CRED App Kaise Use Kare, यह जानने से पहले आपको अपना एक क्रेड अकाउंट बनाना होगा। CRED App में अकाउंट बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, लेकिन इसके लिए आपके पास एक पेन कार्ड होना चाहिए। और आपका क्रेडिट स्कोर कम से कम 750 होना चाहिए। चलिए मैं आपको क्रेड ऐप में कंप्लिट अकाउंट बनाने का तरीका बताता हूँ।

  1. सबसे पहले CRED App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें।
  2. अब ऐप को ऑपन करें और “Enter the club” बटन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डाले, और फिर Terms & Condition को टिक करके “Agree & Continue” के बटन पर क्लिक करें।
  4. अब आपको Proceed के बटन पर क्लिक करें, और फिर कुछ प्रमीशन को Allow करना है।
  5. इसके बाद आपको एक OTP मिलेगा, उसे दर्ज करें।
  6. अगले स्टेप में आपको अपना First Name और Last Name डालना है।
  7. इसके बाद आपको अपना Email Id डालना है और फिर नीचे दिए गए बॉक्स को टिक करके आगे बढ़ना है।
  8. अब आपको “Check Eligibility” पर क्लिक करना है, और थोड़ा इंतजार करना है।
  9. इसके बाद आपको अपनी जन्म तिथि डालनी है, और Continue बटन पर क्लिक करना है।
  10. अब आपको अपना पैन कार्ड का नंबर डाल कर Continue पर क्लिक करना है।
  11. अगले स्टेप में आपको अपनी UPI ID क्रिएट करनी होगी, जिसके लिए आपको अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना है।
  12. कुछ समय बाद आपकी UPI ID बनकर तैयार हो जाएगी, और आप ऐप के होम पेज पर आ जाएंगे।

इस तरह आप अपना अकाउंट बना सकते है, लेकिन कंप्लिट अकाउंट बनाने के लिए आपको अपना क्रेडिट कार्ड जोड़ना होगा जिसके लिए आपको प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना है। इसके बाद आगे के स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. Credit” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  2. इसके बाद आपको Add Card पर क्लिक करना है।
  3. आपने जो नंबर दिए है, उससे कोई भी क्रेडिट कार्ड लिंक्ड है तो आपको उसकी डिटेल्स यहां पर मिल जाएगी, जिसे आप यूज कर सकते है।
  4. लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड लिंक्ड नही है तो यहां पर अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स डाले, जैसे कार्ड नंबर, और आपका नाम।
  5. इसके बाद आपको “Proceed” बटन पर क्लिक करना है।
  6. अगले स्पेट में आपको 2 रुपये का ट्रांजेक्शन करना होगा, जिसके लिए आपको CVV नंबर देना होगा। (यह बिल्कुल सुरक्षित एप्लीकेशन है)
  7. अब आपको एक OTP आएगा, उसे यहां पर डालकर Submit करना है।
  8. अंतिम स्टेप में आपको Pay later पर क्लिक करना है। यहां पर आप Pay करके Instant Cashback भी ले सकते है।

इस तरह आपका Credit Card से Linked अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।

नोट: समय के साथ प्रक्रिया में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

CRED App Kaise Use Kare

Cred App को Use करने के लिए आपको सबसे पहले अपना अकाउंट बनाना होगा, जिसके लिए आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ज्यादा होना जरूरी है, अन्यथा आप इस ऐप को यूज़ नहीं कर सकते है। अगर आपने इस ऐप में अपना अकाउंट बना लिया है तो आप इस ऐप्लिकेशन को ऑनलाइन पेमेंट करने और बिल्स का भुगतान करने के लिए कर सकते है।

आप इस ऐप को इस्तेमाल करके हर बार कैशबैक और रिवार्ड्स जीत सकते है। इस ऐप की मजेदार बात यह है कि यह आपके सभी क्रेडिट कार्ड की Due Date, Hidden Charges और उनकी Terms and Condition को अच्छे से मैनेज कर देता है।

चलिए मैं आपको क्रेड ऐप को इस्तेमाल करने का तरीका बताता हूँ:

  • सबसे पहले आपको क्रेड ऐप में अपना अकाउंट बनाना है और साथ ही अपनी UPI ID भी Create करनी है।
  • इसके बाद आपको इसमें अपने क्रेडिट कार्ड को Link करना है।
  • अब अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना चाहते है तो आपको Home Page पर दिख रहे Credit Cards के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब अपना क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट करना है, जिसका आप भुगतान करना चाहते है, और Pay Now बटन पर क्लिक करना है।
  • आप इसमें Minimum Amount का भुगतान कर सकते है, या फिर Total Amount का भी भुगतान कर सकते है।
  • Pay Total के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपको अपनी कोई भी UPI सेलेक्ट करनी है और अपना भुगतान करना है।
  • भुगतान करने के बाद आपको एक Win Cashback का बटन मिलेगा, उसे क्लिक करके आप अपना कैशबैक और रिवार्ड्स देख सकते है।
  • आपको ऐप के होम पेज पर रिवार्ड्स का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें आप अपने सभी रिवार्ड्स देख सकते है और साथ ही Cred Coins भी देख सकते हैं।

बाकी आप नीचे फोटो में भी स्टेप देख सकते हैं।

CRED App Kaise Use Kare steps guide

अगर आप होम पेज पर दिख रहे View More पर क्लिक करेंगे तो आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे, जैसे- Bank Balance, Credit Score, Utility & All bills, House rent, Education fees, Store, Travel, Garage आदि।

आप इसमें House rent ऑप्शन की मदद से क्रेडिट से पैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है। इसके अलावा आप इसमें Money Transfer और QR Scan फीचर का भी Use कर सकते है।

Cred App Se Payment Kaise Kare

Cred App की मदद से आप Utility Bills, Credit Card Bills, DTH Bills, Mobile Recharge, House/Office Rent आदि का भुगतान कर सकते है। यह सभी ऑप्शन आपको क्रेड ऐप के होम पेज पर मिल जाएंगे। आपको यह ध्यान रखना है कि आपका क्रेडिट कार्ड Cred App में लिंक्ड हो और आपकी UPI ID Created हो।

आपकी आसानी के लिए मैंने नीचे एक फोटो दिया है वो देखिए और उसके नीचे स्टेप्स लिखे हैं।

CRED App se payment Kaise Kare steps guide

इसके बाद आप क्रेड ऐप की मदद से किसी भी तरह के बिल का भुगतान आराम से कर सकते है। अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना चाहते है तो इसके लिए मैंने “CRED App Kaise Use Kare“, इसमें कंप्लिट प्रक्रिया बतायी है।

How to Use Cred App Without Credit Card

CRED App को Use करने के लिए आपके पास Credit Card होना जरूरी है, अन्यथा आप कैशबैक और रिवार्ड्स नहीं जीत सकते है। इसके अलावा आप क्रेड ऐप को रेफर करके पैसे भी नहीं कमा सकते है। हालांकि बहुत सारे लोग इसका एक Hack इस्तेमाल करते है, मतलब Fake Credit Card को यूज़ करके अपना अकाउंट बनाते है।

हालांकि अभी यह Hack इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है क्योंकि CRED App सभी क्रेडिट कार्ड को वैरिफाई करने के बाद ही Add करता है। ऐसी स्थिति में आप अपने रिश्तेदार या किसी दोस्त का क्रेडिट कार्ड जोड़कर क्रेड ऐप को इस्तेमाल कर सकते है।

CRED App से पैसे कैसे कमाए

CRED App से पैसे कमाने के लिए मुख्य दो तरीके है, जो निम्नलिखित हैं:

1. CRED ऐप में बिल का भुगतान करके पैसे कमाए

CRED एक बहुत अच्छा Cashback Kamane Wala App है, जिसमें क्रेडिट कार्ड और यूटिलिटी बिल के अलावा और भी बहुत सारे बिल्स का भुगतान करके कैशबैक और रिवार्ड जीत सकते है। आप इसमें जीतने ज्यादा बिल का भुगतान करेंगे, आपको उतने ही ज्यादा कैशबैक और रिवार्ड्स मिलेंगे।

इसमें आपको Cred Coins भी मिलते है, जिसे आप कैश में रीडिम कर सकते है। क्रेड ऐप में आपको 5 या 10 रुपये का कैशबैक नहीं मिलता है, बल्कि आपके द्वारा भुगतान की गयी राशि का 10 से 30 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलता है। मतलब अगर आप 1000 रुपये का बिल भर रहे है तो आपको 100 से 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

ये सभी रिवार्ड्स और कैशबैक के ऑफर्स आपको क्रेड ऐप के “Reward” सेक्शन में देखने को मिल जाएंगे। इसमें Cred Coins को Redeem करने पर आपको ढेर सारे ऑफर्स मिलेंगे, जैसे टिकट बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, फुड ऑर्डर आदि।

2. CRED App के Referral Program से पैसे कमाए

क्रेड ऐप से पैसे कमाने के लिए इसका रेफरल प्रोग्राम भी एक बहुत अच्छा तरीका है क्योंकि इसमें आपको प्रत्येक रेफरल पर 1000 रुपये तक मिलेंगे, ये अमाउन्ट बदलता रहेट है यानि के कम या जादा होता रहेट है। इसके लिए आपको क्रेड ऐप की रेफरल लिंक को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर करना है, और उनका इसमें एक कंप्लिट अकाउंट बनाना है।

नीचे फोटो में देख सकते हैं जो सिर्फ मेरी cashback की कमाई है, और लाखों में coins हैं, अगर मैं refferal करता तो शयद लाखों में कमाई भी होती।

CRED App cashback referral steps guide

चलिए मैं आपको क्रेड ऐप को रेफर करने का तरीका बताता हूँ:

  1. सबसे पहले क्रेड ऐप को ऑपन करें।
  2. ऐप के होम पेज पर आपको एक See More का ऑप्शन मिलेगा, उसे क्लिक करें।
  3. अब Refer & Earn वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. यहां पर आपको सभी Contact Person की लिस्ट आ जाएगी, जिन्हें आप डायरेक्ट लिंक भेज सकते है।
  5. इसके अलावा आप इसे Win Now बटन पर क्लिक करके WhatsApp की मदद से भी रेफर कर सकते है।
  6. अगर कोई भी व्यक्ति आपकी रेफरल लिंक से क्रेड पर अकाउंट बनाएगा तो आपको 500 से 1000 रुपये तक का रेफरल बोनस मिलेगा। इसके अलावा आपके रेफ्री को भी बोनस मिलेगा।

नोट: समय के साथ रेफरल कमीशन बदलता रहता है।

CRED App Customer Care Number

अगर आपको CRED App से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप इसके कस्टमर सपोर्ट टीम से सहायता ले सकते है। इसके लिए आपको क्रेड ऐप को ऑपन करना है। इसके बाद आपको More वाले बटन पर क्लिक करना है। अब आपको Support के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको यहां से अपनी समस्या का निवारण कर सकते है। अगर आपकी समस्या यहां पर हल नहीं होती है तो आप Support@cred.club पर ईमेल कर सकते है। इसका जवाब आपको कुछ ही दिनों में मिल जाएगा।

CRED App Review in Hindi

CRED एक बहुत ही अच्छा ऐप है क्योंकि इस एप्लीकेशन को 8 मिलियन से ज्यादा लोग यूज कर रहे हैं, और बहुत सारे लोगों ने इसे 5 स्टार्स की रेटिंग दी है। इस ऐप की Overall Rating प्ले स्टोर पर 4.8 Stars हैं। मैंने कुछ लोगों के Reviews देखे हैं, जिन्होंने इस एप्लीकेशन को बहुत अच्छा बताया है क्योंकि यह ऐप अन्य ऐप्स की तुलना में काफी अच्छा कैशबैक देता है।

इसके अलावा यह ऐप आपके क्रेडिट कार्ड के Instant बिल भुगतान के लिए एक बहुत अच्छा ऐप है। मैंने यूट्यूब पर Money Mode का वीडियो देखा, जिसमें Shivam Srivastava ने बताया कि वे काफी समय से CRED APP को Use कर रहे हैं। और उन्होंने इस ऐप से 10,000 से ज्यादा कैशबैक कमाए हैं।

FAQs – CRED App से जुड़े कुछ सवाल

CRED App पर सिबिल स्कोर कैसे चैक करें?

उत्तर: सिबिल स्कोर चैक करने के लिए आप CRED App या इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए। और फिर “Check credit score” पर क्लिक करें। अब अपना नाम, फोन नंबर, और ईमेल आईडी डाले। इसके बाद Confirm बटन पर क्लिक करें, और OTP देकर वैरिफाई करें। अब आगे की कुछ आसान प्रक्रिया को फॉलो करके अपना सिबिल स्कोर चैक कर सकते है।

क्या क्रेड ऐप से लोन ले सकते है?

उत्तर: हां, आप क्रेड ऐप की मदद से लोन ले सकते है, बशर्ते आपका सिबिल स्कोर 750 से ज्यादा होना चाहिए। इसमें आप 50,000 से 10 लाख रुपये तक का Instant Personal Loan ले सकते है।

कम सिबिल स्कोर में क्रेड ऐप को कैसे इस्तेमाल करें?

उत्तर: अगर आपका सिबिल स्कोर 750 से कम है तो आप क्रेड ऐप को इस्तेमाल नहीं कर सकते है। हालांकि आप दो तीन बार अलग-अलग नंबर से क्रेड ऐप पर अकाउंट बनाने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है कि आपका सिबिल स्कोर मान्य हो जाए और आप क्रेड ऐप को इस्तेमाल कर पाएं।

क्या CRED App से लोन मिलता है?

हाँ! CRED App से लोन भी मिलता है, ये पूरी तरह से निर्भर करता है आपके Credit Score पर बिना किसी document के 10 लाख तक लोन तुरंत मिल सकता है।

Conclusion – How to use CRED App in Hindi

क्रेड एक बहुत अच्छा ऐप है जिसकी मदद से आप महीने में 5,000 से 20,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते है। आप इस ऐप को जितना ज्यादा Use करेंगे, आपको उतने ही ज्यादा रिवार्ड्स और कैशबैक मिलेंगे। मैंने खुद भी एप्लीकेशन को यूज़ किया है और आप भी कर सकते है।

इस आर्टिकल में, मैंने बताया कि CRED App Kaise Use Kare. मुझे पूरी उम्मीद है कि इस ऐप से आपको सभी जरूरी जानकारी मिली होगी। अगर आपके पास कोई भी सवाल है तो उसे आप कमेंट में पूछ सकते है।

मेरा नाम Prem Jatol है और मैं राजस्थान के बाड़मेर में रहता हूँ। मैंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और इसके अलावा मैंने वेब डेवलपमेंट का कोर्स भी किया है। मैं पिछले 4 साल से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूं। मुझे SEO का भी पूरा ज्ञान है

Leave a comment